प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। नगर निगम के 10 नामित पार्षद सोमवार को शपथ लेंगे। सचिव परिषद दीपेंद्र यादव के अनुसार महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी दोपहर तीन बजे नगर निगम के नए भवन में नामित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। नामित पार्षदों को 24 मार्च को शपथ दिलाने की योजना थी, लेकिन फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे की वजह से इसे टाल दिया गया। प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरुप्रसाद ने बीते 16 मार्च को 10 नामित पार्षदों के नामों की घोषणा की थी। प्रमुख सचिव ने अखिलेश सिंह, राजेश कुशवाहा, स्वारिका भारद्वाज, श्याम चंद्र हेला, दुर्गेश नंदिनी, बब्बन प्रजापति, दिलीप केसरवानी, प्रवीण भारतीय, अरुण कुमार मिश्रा और लाल बहादुर साहू को पार्षद नामिक किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.