अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन द्वारा अलीगढ़ नगर में नामित किए गए 10 पार्षदों को गुरूवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मेयर प्रशान्त सिंघल की अध्यक्षता में विधायक शहर मुक्ता राजा, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा महामंत्री शिव नारायण शर्मा की उपस्थिति में नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मेयर ने सभी 10 नामित पार्षदों को एकजुट होकर शहर के विकास कार्यो व जनसुविधाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए सहयोग करने की अपील की। संचालन विजय गुप्ता ने किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, एनएसए रामानंद त्यागी, पार्षद कुलदीप पाण्डेय, संजय पंडित, योगेश सिंघल, स्नेह सिंह बघेल, गंगे पहलवान आदि मौजूद थे।0-नामित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.