लखनऊ, मार्च 18 -- सरकार की ओर से सदन में नामित किए गए पार्षदों ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उनके साथ शहर के विकास और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी ने महपौर से भेंट की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को उनके नामांकन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। भेंट के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर निगम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.