सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सहारनपुर। शुक्रवार को नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर डॉ अजय कुमार द्वारा नामित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वाले नामित पार्षदों में धनपाल कश्यप, मुरारी खेतवाल, मनीष सचदेवा, शिवमंगल सिंह, राजेश वालिया, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, राहुल झाम, निशांत वर्मा व अरुण गुप्ता शामिल रहे। महापौर डॉ अजय कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में शासन द्वारा मनोनीत नामित दस पार्षदों को शपथ दिलायी और उनसे परस्पर समन्वय बनाते हुए महानगर के विकास में सहयोग देने की अपील की। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि यह उन कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए स्वर्णिम क्षण है जिन्हें पार्षद के रुप में नामित होने का अवसर व सम्मान मिला है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण का समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.