सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित पार्षदों की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। 26 फरवरी को जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब पार्टी संगठन में नामित पार्षदों के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर निगम में दस नामित पार्षदों की नियुक्ति होनी है, जिस पर पार्टी स्तर पर मंथन जारी बताया जा रहा है। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संभावित नामों पर विचार-विमर्श अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जा सकती है। गौरतलब है कि 26 मई 2023 को नगर निगम में भाजपा सरकार का गठन हुआ था। इसके बाद से ही नामित पार्षदों की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और दावेदारों की निगाहें टिकी हुई हैं। वर्तमान नगर निगम सरकार के कार्यकाल के लगभग 27 महीने अभी शेष हैं, ऐसे में संगठन समय रहते नामित पार्षदों की...