मेरठ, मार्च 23 -- नगर पंचायत बहसूमा में नामित किए गए तीन सभासदों ने सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण की। शासन की ओर से वार्ड नंबर 7 से अमित गोयल, ओमवीर प्रजापति तथा जयवीर अहलावत को नामित सभासद बनाया गया था। सोमवार को नगर पंचायत की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों सभासदों का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री दुर्गा मंदिर से हुई, जहां से जुलूस निकालकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी, अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह ने तीनों सभासदों को विधिवत शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.