अमरोहा, जनवरी 29 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला मेहंदीपुर में डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क, बारात घर तथा लाइब्रेरी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत पर सहायक अभियंता तृतीय निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जांच-पड़ताल की। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक कार्य स्थल में प्रयोग की जा रही सामग्री मानक के अनुरूप पाई गई है। जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ शाखा मेहंदीपुर के आमेंद्र सिंह ने गत दिनों जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि डॉ.आंबेडकर पार्क, बारात घर तथा लाइब्रेरी में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तृतीय प्रकाश चंद्र को सौंपी थी। प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.