हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर। हिंदुस्तान प्रतिनिधि गुरुवार को लालगंज के नामिडीह घटारो स्थित स्टेट हाईवे 74 के बगल में शार्प माइंड इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कुंदन कुमार उप विकास आयुक्त, विशिष्ठ अतिथि आशुतोष कुमार उर्फ दीपू अध्यक्ष जिला परिषद, स्कूल के चेयरमैन सुधांशु प्रसाद यादव, कुमार गौरव डायरेक्टर और साकेत कुमार सेक्रेटरी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि को शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने कहा कि स्कूलों में स्टैंडर्ड शिक्षा व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक शिक्षा भी मिलनी चाहिए। ताकि बच्चों म...