नामावली पुनरीक्षण में जौनपुर को मिला दूसरा स्थान
जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण माह जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 के मध्य संपन्न कराया जाना है। जिसको पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला स्तरीय कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) उत्तर प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अत्यंत लगन परिश्रम एवं निष्ठा से कार्य किया गया। इस कार्य में जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम से हमारे जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.