औरैया, जनवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के एसआईआर की प्रगति साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नामावली को त्रुटिरहित बनाते हुए मृतक, डुप्लीकेट तथा स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना और नए मतदाताओं के नाम जोड़ना है। साथ ही मतदाताओं के विवरण नाम, आयु, पता, लिंग आदि का संशोधन करते हुए सूची को एएसडी वोटर से मुक्त करना भी लक्ष्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत 6 फरवरी 2026 तक मतदाताओं से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 3 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.