औरैया, दिसम्बर 20 -- औरैया, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के एसआईआर-2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में 90 प्रतिशत से कम मैपिंग करने वाले बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का वितरण, एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। डीएम ने बीएलओ द्वारा तैयार की गई एएसडी सूची यानि मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित व अन्य मतदाता की विशेष रूप से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के औसत प्रतिशत से अधिक एएसडी मार्क किए गए मतदाताओं की सूची का गहन परीक्षण कर सही सूची तैयार कराई जाए। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.