गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए में सोमवार से नामांतरण और रजिस्ट्री की लंबित प्रकरणों के लिए शिविर शुरू किया गया है, जिसमें पहले दिन रजिस्ट्री के 34 और नामांतरण के 30 प्रकरण आए। इनका मौके पर ही निस्तारण करने के लिए फाइल मंगाई गई और उसकी प्रक्रिया शुरू कराई। जीडीए कार्यालय में नामांतरण और रजिस्ट्री के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए शिविर लगाया गया है। पहले दिन इंद्रप्रस्थ, संजय नगर, मधुबन-बापूधाम और प्रताप विहार में रजिस्ट्री कराने के लिए 17 आवेदन आए। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी रजिस्ट्री के लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह नामांतरण (नाम दर्ज) से संबंधित मामलों में सामान्य योजनाओं के अंतर्गत दस आवेदन तथा प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.