हजारीबाग, अप्रैल 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरांटी गांव में स्थित स्वामी विवेकानन्द सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर स्कूल में नये नामांकित बच्चों को विद्यालय के निदेशक विजय यादव के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। निदेशक विजय यादव ने कहा कि इस प्रकार की कार्यक्रम से स्कूल की संस्कार बरकरार रहती है। बच्चों में संस्कार का उत्सर्जन होता है एवं शिक्षा के प्रति मनोबल बढ़ता है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार राम, सहायक शिक्षक सुरेश प्रजापति ,ज्योतिदर प्रजापति ,मोहन यादव,तालो सोरेन ,अनु कुमारी, बबीता कुमारी, निशा कुमारी , उदित कुमार, बसंत कुमार एवं सभी आचार्य एवं दीदी, भैया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.