मोतिहारी, मार्च 2 -- मोतिहारी/अरेराज, निसं। ई शिक्षा कोष पर 75 प्रतिशत उपस्थिति को आधार मानते हुए अपलोड किये गये नामांकित छात्र-छात्राओं के डेटा में त्रुटि को सुधार कर अपलोड करने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 24-25 व 25-26 के अंतर्गत 27 फरवरी तक के डेटा के अनुसार, क्रमश: 81 प्रतिशत व 84 प्रतिशत छात्र छात्राओं के ही त्रुटिपूर्ण डेटा में ही सुधार संभव हो सका है। इसके लिए 28 फरवरी तक अंतिम समय सीमा निर्धारित थी। एचएम द्वारा अगर त्रुटि पूर्ण डेटा की त्रुटि में सुधार कर ई-शिक्षा कोष पर अपलोड नहीं किया जाता है तो इस कार्य को पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर पुनः डेटा सुधार का मौका नहीं मिल पाएगा। अरेराज क्षेत्र के 121 विद्यालयों में एमडीएम का संचालन नियमित तौर पर किया जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.