नामांकित छात्रों के अभिभावकों के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन
सराईकेला, मई 17 -- सीनी। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 के नए नामांकित छात्रों के अभिभावकों के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अभिभावकों ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। गोष्ठी में आचार्य फरजाना तबस्सुम ने छात्रों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें। उन्हें नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजें और दैनिक गृह कार्य की निगरानी करें। उन्होंने बच्चों को घर का बना हुआ पौष्टिक जलपान देकर ही स्कूल भेजने का आग्रह किया। इसके बाद आचार्य शेखर महतो ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य और विकास के लिए अभिभावकों और आचार्यों को मिलकर टीम की तरह काम करना होगा। यह भी पढ़ें- बिरला स्कूल के अभिभावक सत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.