जहानाबाद, अप्रैल 16 -- अलीनगर पाली स्कूल में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य को किया बाधित नामांकन प्रक्रिया में बदलाव कर प्रवेश परीक्षा को किया गया है अनिवार्य काको, निज संवाददाता। अलीनगर पाली में नामांकन से वंचित छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गुस्साए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने मध्य विद्यालय अलीनगर पाली में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं स्वर्गीय अनंत साहू उच्च विद्यालय में भी कुछ देर के लिए ताला जड़ दिया गया, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुलवाया गया। मध्य विद्यालय में घंटों तक ताला लटके रहने से पठन-पाठन पूरी तरह बाधित रहा। बताया जाता है कि स्वर्गीय अनंत साहू उच्च विद्यालय को हाल ही में मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया है। यह भी पढ़ें- नामांकन नहीं होने से नाराज छात्र व ग्रामीण सड़क पर उतरे, हंगामा इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.