दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल उपस्थिति प्रणाली सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि छह वर्ष से ऊपर एवं 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। कहा कि नामांकन से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहें, इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की होगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्कूल के लिए विद्यालयों का चयन किया गया है। डीएम ने सभी बीईओ एवं डीपीओ (शिक्षा) को निर्देश दिया कि वे अपने कार्य क्षेत्र के सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें तथा संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.