नामांकन से वंचित छात्र डीईओ कार्यालय पहुंचे, विशेष परीक्षा की मांग
जहानाबाद, अप्रैल 17 -- नामांकन परीक्षा की समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके काको, निज प्रतिनिधि। काको प्रखंड के अलीनगर पाली स्थित अनंत साहू हाई स्कूल में कक्षा नवम में नामांकन से वंचित सैकड़ों छात्रों का मामला अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रभावित छात्र अपने अभिभावकों के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और डीईओ सरस्वती कुमारी से मिलकर अपनी समस्या रखी। छात्रों और अभिभावकों ने बताया कि नामांकन परीक्षा की समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके, जिसके चलते अब उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- नौवीं कक्षा में नामांकन की मांग को लेकर छात्रों और अभिभावकों का प्रदर्शन उनका कहना था कि यह महज सूचना के अभाव का मामला है, लेकिन इसका खामियाजा छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.