नामांकन से पहले ही चुनावी रंग में रंगा केएलडीएवी कॉलेज
रुडकी, सितम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही केएलडीएवी पीजी कॉलेज चुनावी रंग में रंग गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छह पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष समेत पांच पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे लिए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मोनू राम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से देवराज और एनएसयूआई से आर्यन ने नामांकन पत्र खरीदा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की के एसएसडीपीसी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.