मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों में से करीब 800 छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से पहले ही ड्रॉप आउट हो गए हैं। विश्वविद्यालय के 18 पीजी विभाग एवं 9 पीजी सेंटर में कुल 3982 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था। लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने तक केवल 3182 विद्यार्थियों ने ही फॉर्म भरा है। कला संकाय में 3026 छात्र छात्राओं ने नामांकन लिया था। जिसमें से 2464 छात्र -छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है। इसी तरह विज्ञान संकाय में 824 ने नामांकन लिया जिसमें से 620 ने परीक्षा फॉर्म भरा। वहीं वाणिज्य संकाय में 132 ने नामांकन कराया। जिसमें से 98 ने परीक्षा फॉर्म है। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का ड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.