मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 (सेमेस्टर-5) एवं 2024-28 (सेमेस्टर-3) में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए 13 अप्रैल से पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 13, 15 और 16 अप्रैल को संपन्न होगी। इन तीन दिनों के दौरान वैसे छात्र-छात्राएं, जो किसी कारणवश पहले नामांकन नहीं ले पाए थे, वे अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में अवकाश रहेगा, इसलिए नामांकन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.