जौनपुर, अप्रैल 15 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा के साथ शिक्षक गण नामांकन में जनपद को प्रदेश में स्थान दिलाएं। पेशे के साथ हमेशा न्याय करें। यह बातें पूर्व कंपोजिट विद्यालय बनगांव में बुधवार को आयोजित वृहद शिक्षा चौपाल में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरख नाथ पटेल ने कहा। बनगांव की बस्तियों में सुबह बीएसए के नेतृत्व में गाजे बाजे और स्लोगन की पट्टी लिए बच्चों की टोली ने रैली निकाली। बस्ती में बैठकर बच्चों का नामांकन कर उन्हें माला पहना कर पुस्तक और टीएलएम किट देकर उनके अभिभावकों का सम्मान किया। इस दौरान बनगांव और बोड़ेपुर के लगभग पचास बच्चों का नामांकन किया गया।चौपाल स्थल पर बीएसए ने चौदह विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाए गई शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी देखकर उनसे उसके बारे में प्रश्न किया। उत्तर सही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.