आरा, अप्रैल 28 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन मई माह के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन को लेकर पोर्टल खोलेगा। एडमिशन के लिए कवायद तेज कर दी गई है। सीट मैट्रिक्स के अनुसार कॉलेज और उनके यहां संचालित विषय और सीट का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को नामांकन समिति की बैठक पुनः बुलाई गई है। उसी दिन नामांकन की तिथि और प्रक्रिया तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू बताया कि ऑनलाइन आवेदन सहित मेरिट लिस्ट प्रकाशन की संभावित तिथि का शेड्यूल 30 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। यह भी पढ...