आरा, मई 19 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई जन सहकारी डिग्री कॉलेज बराप गड़हनी में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्र एवं सभी कोटि की छात्राओं से ऑनलाइन नामांकन के नाम पर अवैध शुल्क वसूली मामले पर राज्यपाल सचिवालय ने संज्ञान लिया है। इस मामले पर कार्रवाई को लेकर पत्र जारी किया गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने जन सहकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को तीन दिनों के अंदर साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- चालान के माध्यम से जमा होगा शुल्ककार्रवाई की चेतावनी निर्देश का पालन नहीं होने पर नामांकन पर रोक लगाने की बात कही गई है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने बताया कि पूर्व में भी साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ। अब फिर तीन दि...