पाकुड़, अप्रैल 13 -- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर रविवार को अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक रामकुमार पहाड़िया ने की। बैठक में बताया गया कि झारखंड कल्याण विभाग के पत्रांक 4141 (दिनांक 24/12/2019) के अनुसार संथाल परगना प्रमंडल के छह आवासीय विद्यालय विशेष रूप से आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के बच्चों के लिए स्थापित किए गए हैं। जिनमें केवल पहाड़िया बच्चों का ही नामांकन होना है। हालांकि जिला कल्याण कार्यालय पाकुड़ द्वारा जारी मेधा सूची में गैर-पहाड़िया बच्चों को शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई गई। उपस्थित लोगों ने इसे विभागीय आदेश का उल्लंघ...