पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मजगांवा कसबा स्थित प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला में नामांकन अभियान के तहत प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था। इस रैली में विद्यालय के लगभग 80 बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया, जिनके हाथों में शिक्षा सबका अधिकार, स्कूल चलें हम जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। नामांकन अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली में प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मोहम्मद मरगूब आलम, मोहम्मद दानिश, मनीष कुमार मिश्रा, बीवी नाबूका वहदत एवं नेहा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को 6-1...