नामांकन में विलंब पर छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया
पटना, जुलाई 17 -- पटना विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र (2026-30) के नामांकन में हो रही विलंब पर शोध छात्रों ने प्रदर्शन किया। रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने संकायाध्यक्ष और छात्र कल्याण विभाग को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। 11 जुलाई से विवि में यूजी छात्रों की पढ़ाई शुरू होनी थी। लेकिन अब तक केवल पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट का नामांकन ही हो पाया है। तीसरी मेरिट लिस्ट और स्पॉट राउंड का नामांकन अभी लंबित है, जिससे हजारों सीटें खाली हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार तारीख टालने और अब तक सूची जारी न करने पर नाराज छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो विवि परिसर में तालाबंदी की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में छात्र विद्यानंद पासवान, विभूति कुमार, अंकुश कुमार और मुमतशीर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.