नामांकन में लापरवाही पर 49 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोका
संभल, मई 21 -- परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर बीएसए ने कार्रवाई की है। जिले में 49 ऐसे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों का मई माह का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है, जहां अभियान के दौरान एक भी नया नामांकन नहीं हुआ। इसके अलावा 388 विद्यालय ऐसे पाए गए, जहां दस या उससे कम बच्चों का प्रवेश हुआ। इन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, इंचार्ज अध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन करना है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.