बदायूं, जून 4 -- बदायूं। नवागत बीएसए नवीन कुमार ने बीईओ के साथ की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कर दिया शत प्रतशित छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के नामांकन होना चाहिये। नामांकन में अगर जिला पिछड़ा तो ब्लॉक के बीईओ जिम्मेदार होंगे, साथ ही संबंधित स्कूल क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों पर भी कार्रवाई की जायेगी। बीएसए नवीन कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए ने अपने कार्यालय में जहां बीईओ से परिचय प्राप्त किया, वहीं इस दौरान कहा कि छह से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन होना चाहिये, ये सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि अगर नामांकन में हीलाहवाली की जाती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।स्कूल चलो अभियान के तहत प्रथम चरण की नामांकन प्रकिया में मई तक करीब 48 हजार बच्चो...