रिषिकेष, सितम्बर 24 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। एनएसयूआई, एबीवीपी और निर्दलीय उम्मीदवार रैली निकालकर कैंपस तक पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। रैली में प्रत्याशी समर्थक छात्र-छात्राओं ने खूब आतिशबाजी की। डीजे और ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर डांस भी किया। चुनाव को लेकर सड़क से लेकर कैंपस तक छात्र-छात्राओं में उत्सव जैसा माहौल दिखा। गुरुवार को सुबह 11 बजे से कैंपस में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर में एक बजते ही एबीवीपी से अध्यक्ष पद उम्मीदवार प्रियांशु कुमाईं व संगठन के अन्य प्रत्याशी हरिद्वार रोड पर एक मैरिज हॉल से रैली की शक्ल में कैंपस तक पहुंचे, जिसमें छात्र-छात्रा आतिशबाजी करते हुए डीजे और ढो...