मऊ, अप्रैल 12 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय रोशनपुर के छात्र-छात्राओं ने नामांकन को लेकर स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। रैली के दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रामसूरत यादव, सहायक अध्यापक अंकुर भारती, पू...