नामांकन बढ़ाने को लेकर बीएसए सख्त
संतकबीरनगर, मई 31 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को लेकर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे एक-एक विद्यालय के नामांकन की मॉनिटरिंग करें। जिस भी विद्यालय में नवीन नामांकन 10 से कम मिलेगा, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और समस्त स्टाफ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि नामांकन की प्रगति जिले में ठीक नहीं है। ऐसे में सभी विद्यालयों के शिक्षक इसे गम्भीरता से लें। नामांकन यदि नहीं बढ़ा तो शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.