नामांकन बढ़ाने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
बलरामपुर, अप्रैल 23 -- गैसड़ी, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 में नामांकन वृद्धि के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय बिलोहा गैंसड़ी की ओर से गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. माजिद हुसैन के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने बसंत लाल इंटर कॉलेज व कस्तूरबा आर्य कन्या इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। अभियान के दौरान डॉ. संतोष यादव, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. सचिन वर्मा, सौरभ मिश्र व अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, कम शुल्क और उच्च शिक्षा के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. माजिद हुसैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक होकर भविष्य निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.