सासाराम, अप्रैल 11 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चैता बहोरी में शनिवार को नामांकन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर हर बच्चा स्कूल जाए, देश का भविष्य बनाए, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे नारे लगाते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...