देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य हासिल करना शिक्षकों के सामने चुनौती बन गया है। नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक दरवाजे दरवाजे दौड़ लगा रहे हैं। उसके बाद भी स्कूलों में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। वहीं नामांकन कम होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी शिक्षकों की परेशानी को और भी बढ़ा दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत जिले में कुल 2120 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। विभाग ने हर विद्यालय को प्रतिदिन पांच नए नामांकन का लक्ष्य दे रखा है। जिले स्तर से हर रोज इसकी मॉनिटरिंग हो रही है। यह निर्देश शिक्षकों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक नामांकन बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.