लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए हेमपुर टांडा में ग्राम शिक्षा सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों का अधिकाधिक नामांकन कराने का जोर दिया गया। सभा में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों से चर्चा की गई। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद योजनाओं जैसे नि: शुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तक वितरण, यूनीफार्म,माध्यान्ह भोजन को अवगत कराया गया। बैठक में आए अभिभावकों से विद्यालय में नए बच्चों का ड्राप आउट बच्चों का सरकारी विद्यालय में प्रवेश कराने का जोर दिया गया। इस दौरान नोडल शिक्षक वेद प्रकाश शुक्ला, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंकित कमल, शिव कुमार गुप्ता, संत कुमार, जगपती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मनीषा यादव, आलोक शुक्ला, एजूकेट गर्ल रजनी देवी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.