हाथरस, अप्रैल 3 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नवीन सत्र की शुरूआत हो गई। नवीन सत्र की शुरूआत हो जाने के बाद छात्रों के नामांकन पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही जिन राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन अत्यंत कम है। ऐसे विद्यालयों में विशेष समीक्षा करते हुए नामांकन वृद्धि किए जाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। जनपद में संचालित माध्यमिक,राजकीय और वित्तविहीन विद्यालयों में एक अप्रैल से नवीन सत्र की शुरूआत हो गई। नवीन सत्र की शुरूआत होने के बाद शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची बेवसाइट पर उपलब्ध है,जिसे अपने जनपद में जनसमान्य के लिए प्रसारित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यार्थी द्वारा गैर मान्यता प्राप्त या अवैध विद्यालयों में प्रवेश न लिया जाए। विद्यालयों...