बोकारो, मई 22 -- फुसरो। युवा व्यवसायी संघ फुसरो के सत्र 2026-28 का चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी 14 जून को चुनाव होगा। वहीं नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 1 व 2 जून को, नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 3 व 4 जून को, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 5 जून को, नामांकन वापसी 6 जून को, चुनाव चिन्ह आवंटन 7 जून को, प्रचार प्रसार प्रारंभ 8 से 12 जून संध्या 8 बजे तक तथा मतदान 14 जून व मतगणना एवं परिणाम भी इसी दिन आ जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...