अररिया, मार्च 8 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड के 11 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को कुल 88 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद पर 16 व सदस्य पद पर 72 प्रत्याशी शामिल हैं। यह जानकारी आरओ सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने दी। बताया कि शनिवार को प्रखंड को पंचायत धर्मगंज 06, पीपरा बिजवार 01 चहटपुर 15 कनखूदिया 04, ब्रह्कुम्बा 11, सोहंदर 09 नकटा खुर्द 7 मियांपुर 16, बरदबट्टा 01, पेचैली15 राम नगर से 11 अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर मुख्य रूप से जुबेर आलम, जुल्केर नैन, येगेंद्र यादव, युगेश् प्रसाद चौधरी, शिवानंद यादव, डाबर अली, युगल किशोर यादव, आशा देवी, निगम राही, बीबी ज़ोहरा, मुश्ताक,साबरा आदि शामिल हैं। आरओ सह बीडीओ ने बताया कि18 मार्च का चुनाव न...