नामांकन पर लोकभवन ने लगाई रोक
दरभंगा, जुलाई 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में सत्र 2026-27 में पीजी बॉटनी विभाग अंतर्गत एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में नामांकन शुरू नहीं होगा। राज्यपाल सचिवालय ने इसे नियम विरुद्ध करार देते हुए नामांकन पर रोक लगा दी है। इस पाठ्यक्रम को पुन: शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय को नियमानुकूल प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। लनामिवि कुलसचिव की ओर से एक जुलाई को भेजे गए पत्र के आलोक में राज्यपाल सह कुलाधिपति के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कुलसचिव को चार जुलाई को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि एमएससी बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रम में प्रवेश तब तक सख्ती से निलंबित रहेंगे, जब तक कि सभी वैधानिक आवश्यकताएं पूरी नहीं हो जाती और नए अध्यादेश और विनियमों को स्पष्ट रूप से कुलाधिपति की मंजूरी नहीं मिल जाती। यह भी पढ़ें- Munger News: 19 नए राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.