भभुआ, जून 23 -- नामांकन पत्रों की समीक्षा शुरू, मतदान तीन को रामपुर। प्रखंड के भितरीबांध में तीन जुलाई को होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन पत्रों की समीक्षा बेलांव के पंचायत सरकार भवन में शुरू की गई। निर्वाचन पदाधिकारी अनु कुमारी के नेतृत्व में जांच की गई। यह भी पढ़ें- नामांकन पत्रों की समीक्षा शुरू, मतदान तीन कोनिर्वाचन प्रक्रिया की तैयारी इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्या, सेक्टर पदाधिकारी अमन सिंह, निर्वाचन सहायक रामाशीष सिंह तथा निर्वाचन कर्मी विजय कुमार शुक्ल, राधिका रमण प्रसाद एवं जय प्रकाश खरवार ने रिपोर्ट तैयार की। सेक्टर पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को सदस्य पद के आवेदनों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 जून को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन चुनाव चिन्ह का आ...