नवादा, जनवरी 8 -- नवादा, विधि संवाददाता नामांकन पंजी में छात्रा के जन्म तिथि में छेड़छाड़ किये जाने के मामले को पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी ने गम्भीरता से लिया है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने का आदेश दिया है। यह पूरा मामला नवसृजित प्राथमिक विद्याालय, गढ़पर विशुनपुर से सम्बंधित है। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म से सम्बंधित गोविन्दपुर थाना कांड संख्या-116/23 का मामला पॉक्सो कोर्ट द्वारा देखा जा रहा है। विचारण के दौरान पीड़िता के जन्म तिथि की जानकारी के लिए अदालत ने उक्त विद्यालय से नामांकन पंजी की मांग की थी। अदालत के आदेश के आलोक में नवसृजित प्राथमिक विद्याालय, गढ़पर विशुनपुर, प्रखंड गोविन्दपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र प्रसाद नामांकन पंजी को लेकर अदालत में उपस्थित हुए। यहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.