बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल की घटना फोटो : हिलसा01-हिलसा बीआरसी में छात्रों को समझाते बीईओ नितेश कुमार रंजन। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के रामबाबू प्लस टू हाई स्कूल में नामांकन नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने स्कूल में हंगामा किया। जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र बीआरसी कार्यालय पहुंचें और बीईओ को अपनी समस्या बतायी। उन्होंने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। छत्रों का आरोप है कि नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कई दात्रों का दाखिला नहीं हो पाया है। स्कूल की एचएम कोई भी जानकारी नहीं दे रहीं है। हिलसा मध्य विद्यालय के एचएम विजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि उनके स्कूल से 91 छात्र-छात्राओं ने आठवीं की परीक्षा पास की है। यह भी पढ़ें- नौवीं कक्षा में नामांकन की मांग को ...