भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्लस टू इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय तुलसीपुर जमुनिया गांव के विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो रहा है। जिससे क्षुब्ध करीब तीन दर्जन छात्र-छात्रा शुक्रवार को इसकी शिकायत करने डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम के निर्देश पर डीडीसी ने इन विद्यार्थियों से बात की। विद्यार्थियों ने बताया कि आठवीं के बाद नवमीं में नामांकन बंद कर दिया गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक बताते हैं कि इस बार यह मॉडल स्कूल के रूप में चयनित हो गया है। डीईओ के स्तर से 75 विद्यार्थियों का लिस्ट स्कूल को उपलब्ध कराया गया है, जो बाहर के हैं। डीडीसी ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि मंगलवार तक सभी के नामांकन की व्यवस्था की जाएगी। डीएम से मिलने करीब 40-50 विद्यार्थी पहुंचे थे। जिप सदस्य गौरव राय ने बताया कि इस समस्या को लेकर सोमवार को ही व...