बुलंदशहर, जुलाई 6 -- शासन द्वारा जिले के किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का उन्हें लाभ देने के लिए सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में नामांकन एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ दिया गया। गन्ना समिति बुलंदशहर के सभापति ने किसानों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रगतिशील किसानों, गन्ना समिति के संचालकों एवं चीनी मिल कार्मिक परिषद के समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों ने किसानों को जागरूक किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना समिति बुलंदशहर के सभापति ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हित में कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- गन्ना समितियां बनेंगी सामाजिक सुरक्षा अभियान की अहम् कड़ी जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। किसान शासन...