पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्ग छह से नौवीं कक्षा में सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए रविवार को जांच परीक्षा आयोजित की गई। नामांकन जांच परीक्षा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चैनपुर में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 1038 परीक्षार्थियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 817 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। नामांकन जांच परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे संचालित हुई। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि नामांकन जांच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया कि स्कूल में 271 परीक्षार्थियों में 225 परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.