सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सुरसंड। प्रखंड के करड़वाना, श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी एवं डाढाबारी पैक्स में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली गयी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के अभ्यर्थियों के कागजात का सत्यापन किया। जांच में डाढाबारी पैक्स से सामान्य वर्ग के सदस्य पद के प्रत्याशी अरुण चौधरी का नामांकन पत्र प्रस्तावक और समर्थक के हस्ताक्षर के अभाव में रद्द कर दिया गया। इसके अलावा तीनों पैक्स के अध्यक्ष और सदस्य पद के अन्य सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। कार्यालय सूत्रों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। वहीं, 20 अप्रैल को सुबह 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.