आरा, मई 2 -- -प्रचार-प्रसार कर छात्राओं को नामांकन के लिए प्रेरित करने का निर्देश सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में शिक्षा सेवकों, तालीमी मरकज एवं टोला सेवकों की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव ने की। बैठक में सभी शिक्षा सेवकों को निर्देश दिया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें और उन्हें विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि कोई भी योग्य छात्रा शिक्षा से वंचित न रह जाए। ज्ञात हो कि प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.