गिरडीह, जनवरी 31 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन को ले शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रचार वाहन निकाला गया। गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक सहित अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को निकाला। जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2026- 27 में कक्षा छह में नामांकन के लिए फॉर्म निकाला गया है। विद्यालय की वार्डेन अमन जहां ने कहा कि प्रचार वाहन का उद्देश्य नामांकन के लिए लोगों को जागरूक करना और फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर विद्यालय की अन्य शिक्षिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.