जौनपुर, सितम्बर 28 -- जौनपुर। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई बैठक में संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन और चुनावी तैयारियों की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह पांच अक्टूबर को नामांकन करेंगे। नामांकन में जौनपुर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती, प्रवीण पांडे, विजय सिंह यादव, दयाशंकर सिंह, अवधेश सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा, आलोक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव को लेकर किया गया मंथन यह भी पढ़ें- Varanasi...